तोशाम.
ईश्वरवाल गांव के रोढ़ा मोड़ पर सोमवार को ट्रक और डंपर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारू की ओर से मक्के से भरा ट्रक ईश्वरवाल तरफ जा रहा था, जबकि सामने से ईश्वरवाल की ओर से एक डंपर आ रहा था। रोढ़ा मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों में आग भड़क उठी। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से डंपर के केबिन में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाल लिया। वहीं ट्रक के केबिन में भी एक या दो व्यक्ति के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। हादसे में हताहतों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

‘मोहब्बत की दुकान’ पर सियासी तकरार, रामलीला मैदान की रैली को लेकर राहुल गांधी से व्यापारियों की गुहार
कायस्थ पंचायत की चित्रगुप्त पूजा कल 1नबंवर को …..
कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक
पश्चिमी बायपास प्रोजेक्ट में खर्च होगा 328 करोड़ लीटर पानी, सूख सकते हैं कुएं और बोरिंग