नवरात्रि के व्रत की आज से शुरुआत हो गई है. ऐसे में अगर आप भी आज व्रत रख रहे हैं तो पूरे दिन नौ दिन व्रत रखने का सोच रहे हैं तो व्रत के लिए आज हम आपको घर पर ही चौलाई के लड्डू बनाने की ट्रिक बता रहे हैं. अक्सर लोग इन्हें बाजार से खरीदकर लाते हैं लेकिन आप घर पर ही शुद्ध और सात्विक तरीके से चौलाई के टेस्टी लड्डू बना सकते हैं.
चौलाई को राजगिरा और रामदाना भी कहा जाता है. इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और फाइबर होता है जो व्रत के दौरान आपको सुस्ती और थकान से बचाकर दिनभर एनर्जेटिक रखता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए न तो चीनी की जरूरत होती है और न ही किसी तार वाली कठिन चाशनी की. केवल भुनी हुई चौलाई, ऑर्गेनिक गुड़ और थोड़ा सा देसी घी इन 3 साधारण चीजों से आप सिर्फ 10 मिनट में एकदम मखमली और गोल-मटोल लड्डू तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.
सामग्री:
2 कप भुनी हुई चौलाई (पफ्ड रामदाना)
1 कप कसा हुआ या बारीक तोड़ा हुआ गुड़
1 बड़ा चम्मच देसी घी
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर (ऑप्शनल)
2 बड़े चम्मच बारीक कटे काजू और बादाम (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका
भुनी हुई चौलाई को एक बड़े बारीक छेद वाले सूती कपड़े या छननी से छान लें ताकि नीचे की बिना फूली हुई बारीक चौलाई अलग हो जाए.
एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें 1 कप कसा हुआ गुड़ और केवल 1 बड़ा चम्मच पानी डालें. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गुड़ को पिघलाएं. जैसे ही गुड़ में उबाल आए और झाग बनने लगे, गैस बंद कर दें. ध्यान रखें चाशनी को पकाना नहीं है, सिर्फ गुड़ पिघलाना है ताकि लड्डू कड़क न बनें.
पिघले हुए गरम गुड़ में इलायची पाउडर, भुने मेवे और भुनी हुई चौलाई डालें. एक चम्मच या स्पैटुला की मदद से तुरंत अच्छे से मिक्स करें.
मिश्रण को हल्का सा गुनगुना होने दें. पूरा ठंडा न होने दें, वरना बंधेगा नहीं. अपने हाथों में थोड़ा सा पानी या देसी घी लगाएं और थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर हल्के हाथों से दबाते हुए गोल-गोल लड्डू बांध लें.
तैयार हैं आपके प्रोटीन से भरपूर बिना चीनी वाले चौलाई के लड्डू! पूरी तरह ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रख दें, ये पूरे महीने भर तक खराब नहीं होते.

Flipkart Big Bang Diwali Sale: iPhone 17 से Samsung Galaxy S25 तक सस्ते, स्पीकर्स पर 70% तक छूट
चाय के साथ खाएं कुरकुरी मेथी पूड़ी, आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्वादिष्ट स्नैक
Samsung Galaxy S25 5G पर Flipkart की दिवाली सेल में ₹52,249 की डील, 50 हजार रुपये तक की बचत का मौका
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा और निफ्टी में भी तेजी; जानें US के फैसले का असर