अगर आपको मीठा खाना पसंद है और घर पर कुछ झटपट बनाना चाहते हैं तो इस बार सिर्फ बेसन या सूजी का नहीं, बल्कि बेसन और सूजी का मिक्स हलवा ट्राई करें. देसी घी, इलायची और काजू के स्वाद से तैयार होने वाला यह हलवा खाने में काफी टेस्टी लगता है. इसे आप किसी भी खास मौके, त्योहार या अचानक मीठा खाने की इच्छा होने पर आसानी से बना सकते हैं.
इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं बेसन-सूजी का हलवा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे आसानी से कैसे बना सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप बेसन
½ कप सूजी
¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
1 छोटा चम्मच काजू पाउडर
1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू
जरूरत अनुसार देसी घी
जरूरत अनुसार पानी
बेसन-सूजी का हलवा बनाते कैसे हैं?
- बेसन-सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें. अब इसमें बेसन और सूजी डालकर कम गैस पर लगातार चलाते हुए सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें.
- जब मिश्रण का रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तब इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गांठें न पड़ें.
- अब इसमें चीनी और काजू पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. चीनी पूरी तरह घुलने तक हलवे को पकाएं.
- इसके बाद इलायची पाउडर डालकर 2–3 मिनट तक और पकाएं. जब हलवा गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें.
- तैयार हलवे को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटे हुए काजू डालकर गरमा-गरम परोसें.
हलवा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- बेसन और सूजी को कम गैस पर अच्छी तरह भूनें, तभी हलवे का स्वाद और खुशबू अच्छी आएगी.
- पानी धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि हलवा मुलायम बने.
- चीनी हमेशा पानी डालने के बाद मिलाएं.
- स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से बादाम, पिस्ता या किशमिश भी डाल सकते हैं.

Flipkart Diwali Sale: 43 इंच का Xiaomi 4K Smart TV ₹14,000 सस्ता, कार्ड ऑफर से कीमत ₹20,749
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 नवंबर तक भरें डाटा
Apple iPhone Duo की स्क्रीन टूटने की शिकायतें, 3 लाख के फोल्डेबल फोन पर उठे सवाल; मिलेगा फ्री रिप्लेसमेंट?
Microsoft Layoffs: नौकरी जॉइन करने के 3 महीने बाद ही मिला कंपनी छोड़ने का ऑफर, भारतीय डेवलपर की बढ़ी चिंता