इंदौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर दीये-बत्ती बेचने वाले छोटे व्यापारियों को इस बार भी परंपरागत जगहों पर दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी। हर साल की तरह इस बार भी शहर में तय परंपरागत स्थानों पर दुकानें तो लगाई जा सकेंगी। इसी तरह राजबाड़ा क्षेत्र में भी व्यापारियों को दुकानें लगाने का मौका मिलेगा।
महापौर की इस घोषणा से उन रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को राहत मिलेगी, जो दीपावली के दौरान दीए-बत्ती बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। महापौर ने कहा कि दुकानदारों को निर्धारित सीमा में रहकर कारोबार करना होगा। सड़क पर दुकानें फैलाकर अतिक्रमण करने या यातायात बाधित करने की अनुमति नहीं रहेगी।

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र
अपने हुनर से कारीगरों ने बुने हैं खुबसूरत वस्त्र..