मई 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है. इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी चाल और स्थिति में बदलाव करेंगे, जिससे कई शुभ योग बनेंगे. इन ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. करियर, धन, पढ़ाई और रिश्तों से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।
द्रिक पंचांग के मुताबिक, महीने की शुरुआत में यानी 1 मई को बुध मेष राशि में अस्त होंगे, इसके बाद मंगल मेष में प्रवेश करेंगे. फिर, शुक्र मिथुन राशि में जाएंगे. महीने के बीच में सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे. साथ ही बुध का वृषभ में उदय और बाद में मिथुन में प्रवेश भी इस समय को और खास बना देगा. इन सभी ग्रहों की चाल मिलकर कुछ राशियों के लिए शुभ समय बना सकती है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. आपकी मेहनत का फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी. इस दौरान धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं. पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत का हो सकता है. पढ़ाई से जुड़े लोगों को मनचाहा संस्थान मिल सकता है. व्यापार में भी नए अवसर सामने आएंगे. दोस्तों और करीबियों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. इस महीने यात्रा के भी कई मौके मिल सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए यह महीना तरक्की के संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी में पद और सम्मान दोनों बढ़ सकते हैं. आपकी मेहनत और समझदारी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मई का महीना सुखद परिणाम लेकर आ सकता है. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान होंगे. प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी. कोई खास सरप्राइज मिल सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं।

छत पर भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, वास्तु दोष और धन हानि से जुड़ी है मान्यता
कहीं रावण का मंदिर तो कहीं दामाद मानकर पूजन, जानें भारत की 7 जगहों की अनोखी परंपरा
विजयादशमी 2026: रावण दहन से पहले करें मां अपराजिता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त
Dussehra 2026: विजयादशमी पर कब करें शस्त्र पूजा? जानें शुभ समय, नियम और धार्मिक महत्व