Maruti Price Hike: ऐसा तीसरी बार है कि कंपनी ने कार की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने जनवरी, फरवरी और अप्रैल में कार की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है।
Maruti Price Hike: भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी कारों की बड़ी मांग है। अगर आप इस महीने कंपनी से कोई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे तुरंत खरीद लें। हम ऐसा कह रहे हैं क्योंकि कंपनी एक बार फिर कारों की कीमतें बढ़ा देगी।
क्या है कीमत बढ़ाने के पीछे वजह?
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि 1 अप्रैल 2025 से अपनी कार की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी करेगी। माना जाता है कि बढ़ती इनपुट लागत और ऑपरेशनल क्षमता कार की कीमतें बढ़ाती हैं। इसके अलावा, कच्चे माल की कीमतों और इनपुट खर्चों को इस वृद्धि का कारण बताया जा रहा है। अगर आप भी कंपनी की कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो बस इस महीने बुकिंग करें।
कब से बढ़ जाएंगी कीमतें?
ऐसा तीसरी बार है कि कंपनी ने कार की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने जनवरी, फरवरी और अप्रैल में कारों की कीमतें बढ़ाने का घोषणा की। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग के दौरान अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की, जिसके परिणामस्वरूप मारुति सुजुकी के विभिन्न मॉडलों की कीमतें बढ़ जाएंगी।
हाल ही में लॉन्च की अपडेटेड Alto K10
कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती मारुति सुजुकी ऑल्टो k10 को 6 एयरबैग के साथ हाल ही में पेश किया। इस ऑल्टो में छह एयरबैग सुविधा हैं, जो एक महत्वपूर्ण सुधार है। नए अपडेट के बाद ऑल्टो k10 के सभी वेरिएंटों की कीमतें बदल गई हैं। रियर पार्किंग सेंसर्स, पीछे बैठे लोगों के लिए रियर सीट बैल्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एंटी ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन इस कार के फीचर्स में शामिल हैं।
For more news: Technology

AI समिट में ‘चीनी रोबोट’ को अपना बताने पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल फजीहत; प्रोफेसर पर फोड़ा ठीकरा, बिना शर्त मांगी माफी
YouTube का सीक्रेट फीचर! बिना ऐड वाले वीडियो को अपने दोस्तों को फ्री में भेजें ये है आसान तरीका
WhatsApp Status With Music: अब आपका पसंदीदा गाना WhatsApp पर भी बजेगा, जानें कैसे करें अपलोड?
5-Seater Car: 10 लाख रुपये की रेंज में 5-सीटर कार, बेस्ट सेफ्टी फीचर्स के साथ सनरूफ