बालोद.
बालोद जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, जिला मुख्यालय स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता ने गाना गाकर ऑपरेशन थिएटर का माहौल ही बदल दिया।
प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरथरी गायिका हेमलता पटेल की सिजेरियन डिलीवरी की जा रही थी। ऑपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया और डॉक्टर अपनी प्रक्रिया में जुटे हुए थे। इसी दौरान हेमलता पटेल ने ऑपरेशन थिएटर में ही भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया।
ऑपरेशन के दौरान प्रसूता का इस तरह बेफिक्र होकर गाना गाना वहां मौजूद लोगों के लिए भी खासा दिलचस्प रहा। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल, ऑपरेशन थिएटर में प्रसूता द्वारा गाया गया यह गीत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

राज्योत्सव में पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत
बस्तर के धनसिंह बघेल को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार’
पटाखों ने बस में मचाई तबाही! धू-धू कर जली सुपर आनंद बस, 20 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
बिजली सब्सिडी बचानी है तो तुरंत कराएं e-KYC, भोपाल के एक लाख उपभोक्ताओं को कंपनी की चेतावनी