चंडीगढ़
पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के चलते पंजाब का मौसम सुहावना हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
2 मई से मौसम खराब हो सकता है मौसम
हालांकि मौसम विभाग ने 2 से 6 मई के बीच बारिश, गरज-तूफान और बिजली चमकने की संभावना जताई है और इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 मई के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन 2 मई से मौसम खराब हो सकता है। ऐसे में इन तारीखों के दौरान कहीं जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें।
40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना
इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार 7 मई को बारिश की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है।

किसानों को चेतावनी: नरवाई जलाई तो लगेगा भारी जुर्माना, गांवों में होगी मुनादी
छत्तीसगढ़ के 6 खिलाड़ियों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यस्तरीय तीरंदाजी अकादमियों में मिली जगह
ग्वालियर में मदरसे पर कार्रवाई, बाल कल्याण समिति ने 22 बच्चों को कराया मुक्त
हेमंत सोरेन सरकार की नई पहल, 5 साल में 8,400 छात्रों को मिलेगा दूसरे राज्यों में सीखने का मौका