नई दिल्ली
देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि लिक्विड दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 14 मई 2026 से लागू होंगी।
मदर डेयरी के अनुसार, बढ़ती उत्पादन लागत, पैकेजिंग खर्च और पशुओं के चारे की कीमतों में इजाफे के कारण यह फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि किसानों और डेयरी संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था। गौरतलब है कि मदर डेयरी ने इससे पहले अप्रैल 2025 के अंत में दूध की कीमतों में बदलाव किया था।

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के बाद अब वीडियोकॉन पर बड़ा संकट, वेणुगोपाल धूत को NCLT ने घोषित किया दिवालिया
एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान ट्रंप को भेंट की गई हनुमान चालीसा, भारतीय समुदाय पर टिकी निगाहें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई, अमेरिका में पकड़ा गया हैरी बॉक्सर; कपिल शर्मा भी थे निशाने पर