रायपुर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-19 स्थित छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की केंद्रीय प्रयोगशाला परिसर में मौल पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
मंत्री चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. शंगीता, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के सदस्य सचिव राजु अगसिमनि सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रामनगरी में लगातार दूसरे दिन धमकी से हड़कंप, स्कूल और कोर्ट को निशाना बनाने की चेतावनी
सरवाड़-केकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत
इंदौर में सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर छापेमारी, 731% मिली अनुपातहीन संपत्ति
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिलाओं को बड़ा तोहफा, खातों में पहुंचे ₹9.41 करोड़