मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
मध्य प्रदेश के रतलाम में सड़क हादसे में घायल हुई चिरमिरी निवासी बुजुर्ग महिला लक्ष्मी सिंह को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की त्वरित पहल से समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। मंत्री ने रतलाम के स्वास्थ्य अधिकारियों से समन्वय कर प्राथमिक इलाज सुनिश्चित कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद विशेष निर्देशों पर महिला को एम्बुलेंस से बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री और उनके कार्यालय का आभार व्यक्त करते हुए संकट की घड़ी में मिली संवेदनशील सहायता की सराहना की।
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की
आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार
सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के पात्र किसानों के खातों में अंतरित की सम्मान निधि की राशि