Ministry of Textiles राष्ट्रव्यापी गतिविधियों के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ अभियान में शामिल हुआ

Ministry of Textiles

Ministry of Textiles ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ अभियान के हिस्से के रूप में, अपने कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और संबद्ध संगठनों में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पहल की एक विस्तृत श्रृंखला का आयोजन किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ और हरित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, मंत्रालय के प्रयासों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति निरंतरता के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसी संदर्भ में ‘कचरे से संपदा’ विषय के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) परिसरों में कचरे से संपदा पहल

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के सभी परिसरों में छात्रों ने ‘कचरे से संपदा’ गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने कपड़े, कागज और प्लास्टिक जैसे अपशिष्ट पदार्थों को उपयोगी उत्पादों, सजावटी वस्तुओं, भित्तिचित्रों और मूर्तियों में बदलकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। इस पहल ने न केवल पर्यावरण चेतना को बढ़ावा दिया बल्कि कचरे के बेहतर उपयोग के अभिनव तरीकों से लोगों को अवगत भी कराया।

वस्त्र समिति द्वारा अभिलेखों का डिजिटल रूपांतरण

वस्त्र समिति ने अपने मुख्यालय और देश भर में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में अभिलेखों के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में योगदान दिया। इस पहल के तहत भारत सरकार के डिजिटल इंडिया दृष्टिकोण के अनुरूप कागज की बर्बादी को कम करने के उद्देश्य से 100 फाइलों और 50 सेवाओं का डिजिटलीकरण किया गया।

भारतीय कपास निगम (सीसीआई) में स्वच्छता अभियान

भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने भी स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। निगम के मुख्यालय और शाखा कार्यालयों के कर्मचारियों ने 20 सितंबर, 2024 को स्वच्छता अभियान में भाग लिया। कार्यस्थल पर वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी कार्यालयों में रिकॉर्ड रूम को साफ करने और व्यवस्थित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए।

नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं

समुदाय को अभियान से जोड़ने के लिए, कपड़ा मंत्रालय ने अपने कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में नारा लेखन, उद्धरण लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन गतिविधियों के द्वारा प्रतिभागियों को कला और रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।

वस्त्र मंत्रालय मुख्यालय में गहन सफाई अभियान

वस्त्र मंत्रालय के मुख्यालय में गहन सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रभागों और अनुभागों का दौरा किया। इस पहल का उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वच्छता का उदाहरण स्थापित करना और कार्यस्थल पर सभी कर्मचारियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना था।

ये गतिविधियां चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का हिस्सा हैं, जो स्वच्छ भारत अभियान की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2024 को मनाए जाने वाले स्वच्छ भारत दिवस से पहले पूरे देश में आयोजित की जा रही है।

source: http://pib.gov.in

Exit mobile version