चंडीगढ़/जालंधर.
छात्राओं द्वारा अनुचित व्यवहार और धमकियां देने की शिकायत मिलने के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोगा जिले के गांव मोठांवाली स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में तैनात सामाजिक शिक्षा के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी), मोगा द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार, छठी और आठवीं कक्षा की छात्राओं ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षक ने उनके साथ अनुचित तरीके से व्यवहार किया और गलत ढंग से छुआ। छात्राओं का यह भी आरोप है कि शिक्षक ने उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उन्हें परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया
बिहार में राशन कार्ड पर बड़ा एक्शन! 35 लाख फर्जी कार्ड निरस्त, 7.40 लाख परिवारों को मिली खुशखबरी
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
जबर्रा के जंगलों में नाइट ट्रेकिंग और कैंपिंग से वनांचल पर्यटन को मिली नई उड़ान