भोपाल
मध्य प्रदेश में निगम-मंडल की नियुक्तियों की सूची लंबे समय से प्रतीक्षित है, लेकिन अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी न मिलने के कारण फैसला टला हुआ है।
प्रदेश के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता इस सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व ने संभावित नामों की सूची तैयार करके केंद्रीय स्तर पर भेज दी थी, लेकिन दिल्ली में अंतिम स्वीकृति अभी तक नहीं मिली है।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के जरिए अंतिम निर्णय होना था, लेकिन वैश्विक और राष्ट्रीय घटनाओं के चलते यह बैठक स्थगित हो गई। इससे एमपी निगम-मंडल की सूची जारी करने में और देरी हुई।
इस देरी से प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जल्द सूची जारी करने पर टिकी हैं।

पटियाला रैली में CM मान का BJP पर निशाना, जाखड़ और बिट्टू का नाम लेकर साधा हमला
देवास TI दिलीप पुरी की मौत पर डिप्टी CM देवड़ा सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
CM योगी की योजनाओं से खिले लाभार्थियों के चेहरे, लोगों ने जताया आभार
योगी सरकार का बड़ा फैसला, साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय के लिए ₹397 करोड़ जारी