मुंबई
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर इस कदम के पीछे की दुखद वजह बताई है। मुंबई ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि टीम के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की बेटी का असामयिक निधन हो गया है। फ्रेंचाइजी ने परिवार के प्रति एकजुटता और संवेदना व्यक्त करने के लिए काली पट्टी बांधी है।
फ्रेंचाइजी ने मैच से पहले बयान जारी करके कारण की पुष्टि की। इसमें कहा गया कि खिलाड़ी काली पट्टी परिवार के साथ स्मृति और एकजुटता के प्रतीक के रूप में पहन रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने कहा, "हमारे सपोर्ट स्टाफ की बेटी के असामयिक निधन के कारण, परिवार के साथ स्मृति और एकजुटता के प्रतीक स्वरूप मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आज काली आर्मबैंड पहनेंगे'' मुंबई इंडियंस ने परिवार की गोपनीयता का सम्मान करते हुए सपोर्ट स्टाफ सदस्य या परिवार के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

टिम सीफर्ट के 93 और ग्लेन फिलिप्स के 65 रन से कीवी टीम की जीत, भारत ने 3-2 से जीती सीरीज
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पर गंभीर का दोटूक जवाब, बोले- सबको खुश करना मेरा काम नहीं
हैमिल्टन में ईशान-श्रेयस का धमाका, भारत ने 191 रन बनाए; न्यूजीलैंड के सामने 192 का लक्ष्य
पाकिस्तान की धरती पर मेंडिस का बल्ला गरजा, पहली बार ODI में जड़ा शतक