नगर निगम ने अवैध निर्माण पर कठोर कार्रवाई की
![नगर निगम ने अवैध निर्माण पर कठोर कार्रवाई की नगर निगम ने अवैध निर्माण पर कठोर कार्रवाई की](https://i0.wp.com/citizensdaily.in/wp-content/uploads/2024/02/download-11-2.jpg?resize=259%2C194&ssl=1)
नगर निगम जालंधर में अवैध निर्माणों पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और अवैध इमारतों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद जालंधर में अवैध कालोनियों और भवन बनाए जा रहे हैं। नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच इंस्पैक्टर वरिंदर कौर और उनकी टीम ने सुदामा विहार में एक कामर्शियल निर्माण को बंद कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम के अधिकारियों ने सुदामा विहार में दर्गा नर्सरी के पास गैर-कानूनी कमर्शियल इमारत बनाने की जांच की। जिस पर उन्होंने इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए कई बार नोटिस दिए, लेकिन निर्माण नहीं रोका गया। नगर निगम की टीम ने इसके बाद कठोर कार्रवाई करते हुए इमारत को सील कर दिया है।