Mushfiqur Rahim News
बांग्लादेश के बल्लेबाज Mushfiqur Rahim का न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ढ़ाका टेस्ट में आउट होने का कारण काफी चर्चा हुई। बांग्लादेश के Ekattor TV मीडिया चैनल ने मुश्फिकुर रहीम पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगाया। ढ़ाका टेस्ट में मुश्फिकुर रहीम को फील्डिंग में बाधा उत्पन करने के आरोप में बाहर कर दिया गया। विकेटकीपर बल्लेबाज को फिर से पवैलियन लौटना पड़ा।
Ekattor TV ने अपनी रिपोर्ट क्या दिखाया?
6 दिसंबर को Ekattor TV ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Mushfiqur Rahim पवैलियन की वापसी स्पॉट फिक्सिंग का संकेत देती है। हालाँकि, Ekattor TV ने इसके बाद खबर को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया और सोशल मीडिया पर अपनी गलती स्वीकार की। लेकिन बात यहीं नहीं खत्म हुई..। Ekattor TV को सुप्रीम कोर्ट के वकील शिहाबउद्दीन खान ने कानूनी नोट भेजा। साथ ही, आरोप लगाया गया कि Ekattor TV फर्जी और बेबुनियाद समाचार प्रसारित करता है।
‘मुश्फिकुर रहीम को मानसिक रूप से परेशान कर दिया है…’
सुप्रीम कोर्ट के वकील शिहाबउद्दीन खान ने कहा कि Mushfiqur Rahim को झूठी रिपोर्ट से मानसिक तनाव हुआ है। Ekattor TV जैसा प्रतिष्ठित और सम्मानित समाचार चैनल इस तरह की झूठी खबरें प्रसारित करने से परेशान होना स्वाभाविक है। साथ ही शिहाबउद्दीन खान ने कहा कि Ekattor TV की रिपोर्ट को बांग्लादेश सहित पूरी दुनिया में लाखों लोगों ने देखा। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम का गलत चित्रण हुआ। Ekattor TV पर आपराधिक मानहानि और साइबर सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स में आए लियम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स, हैदराबाद को मिले दो तेज गेंदबाज
Gold-Silver Rate: चांदी 1.90 लाख के पार, क्या अब और महंगा होगा सोना-चांदी?
नाबाद 400 के बाद 175 रनों की पारी, चिन्मय सुतार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रचा इतिहास
Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका