रायपुर.
छत्तीसगढ़ के अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन और आतिशबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने अब यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार विपिन पटेल बीच सड़क पर गाड़ी रोककर जन्मदिन का केक काटते और सलमान खान के फिल्म के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।
यातायात नियमों के पालन को लेकर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद सड़क पर जन्मदिन मनाने और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि सड़क पर जन्मदिन मनाने जैसे मामलों को लेकर हाईकोर्ट पहले ही सख्त निर्देश दे चुका है।
प्रशासन की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो को लेकर संबंधित अधिकारी या प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और मामले में कोई जांच या कार्रवाई की जाती है या नहीं।

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली
‘छत्तीसकला’ में दिखा बिहान की दीदियों का हुनर, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय बना आकर्षण
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन
मध्यप्रदेश पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी