नई दिल्ली
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा समेत तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली. क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष-12 में रहकर नीरज के साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी पदक दौर में पहुंच गए.
2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 79.61 मीटर भाला फेंका और क्वालिफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहे. वहीं, रोहित यादव (78.37 मीटर) नौवें और यशवीर सिंह (78.36 मीटर) दसवें स्थान पर रहे. इस तरह तीनों भारतीय एथलीट शीर्ष-12 में जगह बनाकर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे.
इसके साथ ही इस स्पर्धा में उतरा पूरा भारतीय दल फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहा.
दिलचस्प बात यह रही कि 18 प्रतिभागियों में से कोई भी 84 मीटर के स्वत: क्वालीफिकेशन मानक को पार नहीं कर सका.

क्रिकेट के भविष्य पर ICC की बड़ी बैठक, WTC से लेकर IPL जैसी लीगों पर होगी चर्चा
IPL ट्रेड में कप्तानों की अदला-बदली, पंत दिल्ली और हार्दिक पहुंचे पंजाब; अर्शदीप मुंबई में शामिल
ODI रैंकिंग में गुरनूर सिंह की बड़ी छलांग, अक्षर पटेल को छोड़ा पीछे