पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने आगामी चुनावों में टिकट वितरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकटों की अंतिम सूची और विधायक दल के नेता (सीएलपी नेता) का चयन केवल पार्टी हाईकमान ही करेगा। भूपेश बघेल ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में संगठनात्मक अनुशासन और केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय को सर्वोपरि रखा जाएगा। उन्होंने दोहराया कि टिकटों के बंटवारे में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने “अंडर 50 फॉर्मूला” लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 50 प्रतिशत से अधिक टिकट 50 वर्ष से कम आयु के युवाओं को दिए जाएंगे। उनका कहना था कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। सामाजिक न्याय और समावेशिता पर जोर देते हुए बघेल ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को चुनावों में बड़ा अवसर दिया जाएगा। समाज के हर वर्ग को बराबर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं को आगे लाया जाएगा और उन्हें चुनावी मैदान में भी पर्याप्त अवसर दिए जाएंगे। पुराने चेहरों के साथ-साथ नए उम्मीदवारों को भी मौका देने की तैयारी की जा रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन फैसलों से संगठन मजबूत होगा और आगामी चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

मोगा से ‘नशा मुक्त पंजाब’ का शंखनाद: केजरीवाल और मान ने दिलाई लाखों को शपथ; बोले— “तस्करों के महलों पर बुलडोजर चलना तो सिर्फ शुरुआत है”
‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू !
अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल !
सीएम भगवंत मान अस्पताल से डिस्चार्ज: मोगा मेगा रैली में होंगे शामिल