आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब चाणक्य नीति में समाज और परिवार में जीने के सलीके को बहुत बारीकी से बताया है. उन्होंने अपनी किताब चाणक्य नीति में पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, जीवन में सफलता से जुड़े कई चीजों के बारे में विस्तार से बताया है. मुश्किल समय में ये किताब हमेशा ही सही रास्ता दिखाती है. अपनी किताब में चाणक्य ने तीन ऐसी बातों के बारें में भी लिखा है, जिसके बारें में आप को किसी से बात नही करनी चाहिए:
#3 व्यवसाय में हुए नुकसान के बारे में ना करें
अगर आप को आपके बिजनेस में नुकसान हो रहा है तो इसका जिक्र आप को किसी और से नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो विरोधी आप को कमजोर समझेंगे और आपका ही नुकसान कर सकते हैं. इसके अलावा वो आप से भी दूरी भी बना सकते है. इसी वजह से आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र किसी से नहीं करनी चाहिए.
#2 आतंरिक कलह के बारें में ना करें किसी से बात
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आप की परिवार में लड़ाई जा रही है या फिर आप की पत्नी से बन नहीं रही है तो इस बात का जिक्र किसी और नहीं करना चाहिये. ऐसा करने से समाज में आप की छवि ख़राब होती है. लोग आपके दांपत्य जीवन का भी मजाक बनाते हैं,जिसका असर आप के रिश्तों पर भी पढ़ता है.
#1 धोखे के बारें में ना करें बात
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आप को किसी से धोखा मिला है तो आप को इस बात का जिक्र नहीं करना चाहिए क्योंकि आप को लोग कमजोर और उदार समझ लेंगे और भविष में आप का ही नुकसान कर सकते हैं.

हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या हनुमान बाहुक? जानें किसका पाठ कब करना चाहिए
Sharad Purnima 2026: चांदनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 5 उपाय
धनतेरस 2026 कब है? जानें 6 नवंबर को खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त
मॉन्स्टेरा का पौधा घर में किस दिशा में रखें? फेंगशुई के अनुसार धन और समृद्धि के लिए जानें सही जगह