भोपाल
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को जल संसाधन विभाग के बोधी परियोजना कार्यालय में विभाग में नवनियुक्त 81 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता विनोद देवड़ा, बोधी परियोजना के मुख्य अभियंता आर.आर. मीना, अधीक्षण यंत्री आशीष महाजन उपस्थित थे।
मंत्री सिलावट ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। मंत्री सिलावट ने कहा कि सभी नवनियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा, लग्न एवं समर्पण भावना के साथ कार्य करते हुए जल संसाधन विभाग को सफलता के शीर्ष पर ले जाने में अपना पूरा-पूरा योगदान दें।
उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग के अंतर्गत गत वर्षों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियाँ हुई हैँ। वर्ष 2020 से अभी तक कुल 1305 कर्मचारियों को नियुक्तियाँ प्रदान की गई है, जिनमें 952 कर्मचारियों को नवीन नियुक्तियाँ एवं 353 कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्तियाँ प्रदान की गई हैं।

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली
‘छत्तीसकला’ में दिखा बिहान की दीदियों का हुनर, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय बना आकर्षण
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन
मध्यप्रदेश पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी