वार्ड क्रमांक 15 में सड़क नहीं, कीचड़ से गुजरने को मजबूर वार्डवासी
कई बार पंचायत में शिकायत और सीएम हेल्पलाइन के बावजूद नहीं हुआ समाधान
बिलासपुर
उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 15 में सड़क नहीं होने के कारण वार्डवासियों को बरसात के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे रास्ते पर बारिश का पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
वार्डवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार ग्राम पंचायत में शिकायत की गई, लेकिन हर बार जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया जाता है। समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है।
वार्डवासियों ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ता है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों से वार्ड क्रमांक 15 में जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग की है।

भारत-पाक सीमा पर हथियारों की खेप मामले में बड़ा खुलासा, 7.75 किलो RDX और 867 कारतूस बरामद
सोनपुर मेले का अनोखा इतिहास: कैसे पशु व्यापार का केंद्र बना किसानों की आवाज और जनजागरण का मंच
अमृतसर में नशे की समस्या पर प्रशासन सक्रिय, मकबूलपुरा पहुंचीं SDM; परिवारों का दर्द जानने की कोशिश
Gurugram News: महिला इंजीनियर का आरोप, Uber ड्राइवर ने हाथ पकड़कर की बदसलूकी और डबल किराये की मांग