बांग्लादेशी हिंदुओं पर CM Yogi ने कहा, “पाकिस्तान का भारत में विलय होगा या फिर हमेशा के लिए खत्म होगा।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए CM Yogi ने कहा कि जो कार्य इतिहास के किसी युग में नहीं हुआ वह दुर्भाग्य से सत्ता को लुप्त कांग्रेस की सत्ता के प्रति लोलुप्तता ने इस त्रासदी का दुख हम लोगों को दे दिया।

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाजन विभीषिका दिवस पर कहा कि जो 1947 में हुआ, वो बांग्लादेश में हो रहा है। बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए कोई नहीं बोल रहा है। 40 करोड़ हिंदू अपनी स्मिता को बचाने की मांग कर रहे हैं। कथित सेकुलर लोगों का मुंह बंद है। क्योंकि वे डरते हैं कि कमजोर लोगों के पक्ष में बोलने से उनका वोट बैंक खत्म हो जाएगा। उन्हें वोट बैंक की चिंता है, लेकिन मानवता नहीं है। इसी तरह की राजनीति ने आजादी के बाद जन्म लिया। ये लोग बाँटो और राज करो की नीति पर चलते रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया

CM योगी ने कहा कि पाकिस्तान की कोई वास्तविकता नहीं है। पाकिस्तान या तो भारत में विलय हो जाएगा या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। पूर्वी पाकिस्तान आज के बांग्लादेश में वही हो रहा है जो देश को विभाजित करने के समय हुआ था। उस समय लाखों हिंदुओं को निशाना बनाया गया था। आज भी बांग्लादेश में आगजनी, मंदिरों में तोड़फोड़, लूटपाट और बहन-बेटियों के साथ अत्याचार होते हैं।

कांग्रेस पर अलगाववाद फैलाने का आरोप

CM योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अलगाववाद फैलाया। CM ने कहा कि आज पूरा देश विभाजन की त्रासदी के स्मृति दिवस पर एकत्र होकर इतिहास के उन कल अध्यायों को स्मरण कर रहा है। इतिहास केवल अध्ययन का क्षेत्र नहीं है। वह एक प्रेरणा होती है।

कांग्रेस पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया

CM योगी ने पूछा कि आखिर क्यों भारत हजारों वर्षों से एक सनातन देश था। भारत पहले गुलाम हुआ और विदेशी विक्रांताओं ने इसकी संस्कृति और परंपरा को नष्ट कर दिया। आजादी की लड़ाई में देश के महान क्रांतिकारियों ने भाग लिया। विभाजन देश को स्वतंत्रता मिलने पर परेशान करता था। जो काम किसी भी युग में नहीं हुआ था। वह दुर्भाग्य से हमें सत्ताधारी कांग्रेस ने दिया।

CM योगी ने कांग्रेस पर हमला बोला

मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन हुआ और 15 अगस्त को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के तिरंगे को फरा करके देश भर में आजादी का जश्न मनाया गया था। तब लाखों लोग अपने मातृभूमि को छोड़ने के लिए अपने परिवारों को छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे थे।

Related Articles

Back to top button
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके