भोपाल
28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस है। इस अवसर पर संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी और झपीगो (Jhpiego) के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। रेबीज की रोकथाम और बचाव के प्रति आमजन को किया जागरूक जाएगा। 28 सितंबर को साइकिल रैली संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी परिसर से प्रारंभ होगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली एमपीटी बोट क्लब पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। रैली के माध्यम से रेबीज से बचाव के उपायों, समय पर उपचार और पशुओं के टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। विश्व रेबीज दिवस हर वर्ष 28 सितंबर को फ्रांस के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं माइक्रोबायोलॉजिस्ट लुई पास्चर की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के साथ इसके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और बचाव के उपायों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।

छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, ‘अर्नब’ चक्रवात को लेकर भारी बारिश की चेतावनी
भगवंत मान को पाकिस्तान ने दिया करतारपुर साहिब आने का निमंत्रण, भारत सरकार की अनुमति पर टिकी नजरें
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, मधुमक्खी पालन मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल
वन्यजीव पर क्रूरता की इंतहा! करंट लगाकर तेंदुए की हत्या, चारों पंजे भी काटे