पंजाबट्रेंडिंगभारतराज्य
Trending

‘गैंगस्टरां ते वार’ का एक महीना पूरा: पंजाब पुलिस ने 32 हजार ठिकानों पर की छापेमारी, 10 हजार से ज्यादा गिरफ्तार; DGP गौरव यादव का बड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस की मुहिम के एक महीने पूरे। 32,342 छापेमारी और 10,412 गिरफ्तारियां। जानें एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन और नशे के खिलाफ कार्रवाई।

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ‘गैंगस्टर मुक्त पंजाब’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के पहले महीने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। 20 जनवरी 2026 को शुरू हुई इस निर्णायक जंग के 30 दिनों के भीतर पुलिस ने राज्य भर में 32,342 ठिकानों पर छापेमारी कर 10,412 अपराधियों और उनके सहयोगियों को सलाखों के पीछे भेजा है।

हथियारों का जखीरा बरामद, 664 भगोड़े अपराधी दबोचे

विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि इस एक महीने में पुलिस ने अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

  • बरामदगी: 205 अवैध हथियार, 396 जिंदा कारतूस, 34 मैगजीन, 104 तेजधार हथियार और 4 हैंड ग्रेनेड।

  • भगोड़े अपराधी (PO): मुहिम के दौरान अब तक 664 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • जांच और पारदर्शिता: पुलिस ने 10,090 व्यक्तियों को पूछताछ और गहन जांच के बाद छोड़ दिया, जबकि 5,294 पर एहतियातन कार्रवाई की गई।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन:

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपराधियों के बारे में जानकारी देने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 का उपयोग करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button