छात्रावासों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला डूंगरपुर में संचालित 14 राजकीय, 5 अनुदानित एवं 2 आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन प्रवेश 15 मई से प्रारम्भ हो चुका हैं। इच्छुक छात्र अपना आवेदन ई-मित्र के माध्यम से या एसएसओडॉटराजस्थानडॉटजीओवीडॉटइन पर नवीन प्रवेश पोर्टल एसजेएमएस के माध्यम से कर सकतें हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि प्रवेशित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, विद्यालय गणवेश उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित हैं। कन्या छात्रावासों में स्थान रिक्त रहने पर महाविद्यालय की छात्राएं अथवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं को भी 1 वर्ष तक के लिए प्रवेश दिया जा सकता हैं। विस्तृत जानकारी ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, कार्यालय, संबंधित छात्रावास अथवा जिला कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के मोबाइल नंबर 9413529705 से प्राप्त की जा सकती हैं।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

किसानों की बल्ले-बल्ले! बिहार में सिंचाई के लिए मिलेगी मुफ्त बिजली
जालंधर में अमित शाह की आज बड़ी रैली, 28 एकड़ में तैयार पंडाल; 4 यात्राओं का होगा समापन
जालंधर में धमकी भरा ईमेल, स्कूल-मंदिर उड़ाने की धमकी; अमित शाह की रैली से पहले हड़कंप
CM यादव का निर्देश- हॉट स्पॉट पर बढ़ाएं निगरानी, युवाओं को नशे से बचाएं