चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने राज्य में अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन बड़ी सफलता हासिल की है। महानिदेशक (DGP) गौरव यादव के नेतृत्व में शुरू हुए इस मिशन के तहत पुलिस ने प्रदेश भर में वांछित अपराधियों और उनके सहयोगियों के 2,700 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
12,000 जवानों ने घेरा पंजाब, 2000 टीमें तैनात विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस मेगा ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2,000 से अधिक टीमें तैनात की गई थीं। पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान कुल 2,596 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1,634 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घोषित अपराधी (PO) भी पुलिस की गिरफ्त में गिरफ्तार किए गए लोगों में 53 ऐसे अपराधी शामिल हैं जिन्हें कोर्ट द्वारा ‘घोषित अपराधी’ (Proclaimed Offenders) करार दिया जा चुका था। इसके अलावा, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 534 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 1,015 अन्य संदिग्धों से गहन पूछताछ की और संतुष्टि होने पर उन्हें रिहा कर दिया।
यह अभियान पंजाब को सुरक्षित बनाने और संगठित अपराध के नेटवर्क को ध्वस्त करने के संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मैं’ से ’हम’ की यात्रा ही कामयाबी की कुंजी- राज्यपाल डेका
निस्तारी संकट से मिली राहत
स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव केरोलिन खोंगवार ने की समीक्षा, किया आंगनवाड़ी, वन स्टाप सेंटर का दौरा