कपूरथला से दिल को छूने वाली खबर आई है। रात में शहर के सिविल अस्पताल के क्वार्टर में एक इनवर्टर बैटरी से भीषण आग लगी, जिससे एक कुत्ता और एक व्यक्ति की मौत हो गई। घर के अन्य सदस्यों के भी झुलसने की खबर है। इस दौरान घर में सब कुछ जलकर राख हो गया।
बताया जाता है कि लक्ष्मी घर में अपनी दो बेटियों के साथ थी। रात में इन्वर्टर बैटरी में आग लग गई, तो उसे बुझाने की कोशिश की गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन घटना में उनके दामाद बीरा और कुत्ता मारे गए। मृतक का शव उसी स्थान पर मोर्चरी में रखा गया है। पीडित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है।

पंजाब के मानसा में दशहरा उत्सव रद्द, बाजारों में छाई वीरानी
पंजाब में दुकानदारों के लिए नया नियम, स्टिंग और सिल्वर पन्नी बेचने पर लगेगा भारी जुर्माना
मोहाली में प्रॉपर्टी खरीदार को राहत, ₹3.81 करोड़ लेकर एग्रीमेंट नहीं करने पर प्रमोटर पर कार्रवाई
अमरिंदर सिंह की घर वापसी पर बढ़ी सियासी हलचल, सचिन पायलट के बयान से चर्चाएं तेज