बलूचिस्तान
पाकिस्तान के सबसे चर्चित गैंगस्टरों में गिने जाने वाले उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर गुरुवार शाम कराची के ल्यारी इलाके में जानलेवा हमला हुआ. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दो हथियारबंद हमलावरों ने बाइक पर पहुंचकर जुबैर पर अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, हमले में 40 साल के जुबैर बलोच गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उनके सीने और पेट में कई गोलियां लगीं. उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल कराची ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई. गोलीबारी में दो राहगीर भी घायल हुए।
कैसे हुआ हमला?
साउथ DIG सैयद असद रजा ने डॉन न्यूज को बताया कि जुबैर अपने घर के बाहर सिंगु लेन इलाके में मौजूद था, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक, पास की एक दुकान के मालिक ने जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर चेहरा ढककर मौके से भाग निकले।
पुलिस किन एंगल से कर रही जांच?
DIG रजा के अनुसार, पुलिस इस हमले की जांच कई पहलुओं से कर रही है. इसमें गैंगवार, पुरानी व्यक्तिगत दुश्मनी और दूसरे संभावित कारण शामिल हैं. एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने नाम न बताने की शर्त पर डॉन को बताया कि जुबैर हाल ही में एक राजनीतिक दल में शामिल हुए थे और पिछले कुछ महीनों से इलाके में उस पार्टी के झंडे लगा रहे थे. उसी व्यक्ति ने यह दावा भी किया कि कराची ऑपरेशन के दौरान दुबई और ईरान भागे कुछ गैंग सदस्य हालिया अमेरिका-ईरान संघर्ष के बाद वापस लौट आए हैं. हालांकि यह स्थानीय स्तर पर चल रही चर्चा है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भारतीय ऐसा करता तो… इमरान खान पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, विदेशी नागरिकों के मामले में कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार
अर्णब के बाद मुरासु का कहर, उत्तर भारत में मौसम लेगा करवट; दिल्ली-UP से राजस्थान तक अलर्ट
फेस्टिव सीजन में IndiGo यात्रियों को लग सकता है झटका, महंगे हो सकते हैं फ्लाइट टिकट
एक्टर इमरान खान का कोर्ट में बड़ा बयान, ‘अब कभी किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होऊंगा’