नई दिल्ली
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड में हाल खराब है। अभी तीसरे ही दिन का खेल चल रहा है। इसी में टीम की ऐसी दुर्गति हुई है कि जिसे देखकर आपको भी हंसी आएगी। टीम पहली पारी के आधार पर पहले ही पिछड़ चुकी है, उसके बाद पाकिस्तान की दूसरी का आगाज हुआ तो टीम का कोई भी रन नहीं बना था और पहला विकेट गिर गया। टीम के साथ सातवीं बार ये हादसा हुआ है।
पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की 234 रनों की बढ़त
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। इसका पहला मैच लीड्स में चल रहा है। पाकिस्तान की टीम पहले ही दिन केवल 171 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो 409 रन बना दिए। यानी टीम ने पहली ही पारी के आधार पर 234 रनों की बढ़त बना ली। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने धमाकेदार तरीके से 91 रनों की पारी खेली। जॉर्डन कॉक्स ने 73, जो रूट ने 66 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए किया।
दोनों पारियों में नहीं खुला टीम का खाता और गिर गया पहला विकेट
इसके बाद पाकिस्तान की दूसरी पारी का आगाज होता है। दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद पारी के चौथे ओवर में दूसरे ओपनर अजान अवैस भी आउट हो गए। वे 9 ही रन बना सके। मजे की बात ये है कि टीम जब पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही थी, तब भी पहला विकेट उस वक्त गिर गया था, जब टीम का खाता नहीं खुला था। तब अजान अवैस मैच की पहली ही बॉल पर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में भी ऐसा ही हुआ।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 24वीं बार और पाकिस्तान के साथ सातवीं बार हुआ है ऐसा
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा 24वीं बार हुआ है, जब किसी टीम का दोनों पारियों में पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गिर गया हो। पाकिस्तान के साथ ऐसा सातवीं बार हुआ है। वहीं इंग्लैंड की जमीन पर ये कमाल पांचवीं बार हुआ है। इससे पहले साल 2018 में टीम टीम इंडिया के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था, उसके बाद अब ये देखने के लिए मिला है। एक और बात समझ लीजिए। साल 2010 से लेकर अब तक पाकिस्तान की टीम 27 टेस्ट पारियों में 50 रन से अधिक की पार्टनरशिप पहले विकेट के लिए नहीं हो पाई है। 51 रन के स्कोर तक पहुंचते पहुंचते टीम के तीन विकेट गिर गए थे। अब टीम पर पारी की हार का संकट मंडरा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स में आए लियम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स, हैदराबाद को मिले दो तेज गेंदबाज
नाबाद 400 के बाद 175 रनों की पारी, चिन्मय सुतार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रचा इतिहास
ODI में लक्ष्य का पीछा करने में विराट सबसे आगे, सचिन-कैलिस समेत दिग्गज पीछे
विराट-अनुष्का की शादी के 9 साल पूरे होने को, ऐसे बैलेंस करते हैं दोनों अपनी जिंदगी