पाकिस्तानी ड्रोन: पाकिस्तान हर दिन बार्डर पर ड्रोन से हेरोइन की खेप भेजता है। मिली खबर के अनुसार, पुलिस ने अमृतसर जिले के सारंगड़ा गांव में खेतों में गिरे एक ड्रोन और पांच पैकेट हेरोइन बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि गांव के लोगों ने रात के अंधेरे में ड्रोन की आवाज और उसके गिरने की आवाज सुनी।
गांव के लोगों ने पुलिस को बताया, जिसके बाद रात को एसएचओ थाना लोपोके यादविंदर सिंह और पुलिस चौकी कक्कड़ प्रभारी गुरमेल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। अगले दिन पुलिस ने सर्च अभियान में पांच पैकेट हेरोइन बरामद किए हैं। अधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है।
पंजाब में RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन शुरू, एजुकेशन डिपार्टमेंट ने लिंक किया लाइव पोर्टल
पंजाब पुलिस का बड़ा कदम: गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए AI का होगा इस्तेमाल
डॉ. बलजीत कौर ने जारी की 352 करोड़ की राशि, बुजुर्ग पेंशन के लिए बड़ा कदम
केंद्र ने पंजाब-चंडीगढ़ के किसानों को गेहूं खरीद के लिए दी विशेष छूट, राहत की खबर