बेमेतरा.
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच पलट गई।
स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर बस वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई। फिलहाल बच्चों के घायल होने की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

बिहार में राशन कार्ड पर बड़ा एक्शन! 35 लाख फर्जी कार्ड निरस्त, 7.40 लाख परिवारों को मिली खुशखबरी
सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
जबर्रा के जंगलों में नाइट ट्रेकिंग और कैंपिंग से वनांचल पर्यटन को मिली नई उड़ान