ट्रेंडिंगपंजाबराज्य
Trending

बाढ़ से स्थायी मुक्ति: श्री आनंदपुर साहिब के लिए ₹52 करोड़ की सुरक्षा योजना घोषित; सतलुज और स्वां दरियाओं पर बनेंगे 11,000 फुट लंबे रक्षा कवच

पंजाब के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब के सतलुज और स्वां दरिया किनारे बसे गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए ₹52 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया।

श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब के शिक्षा एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। मानसून के दौरान सतलुज और स्वां दरिया के उफान से होने वाली तबाही को रोकने के लिए 52 करोड़ रुपये की व्यापक बाढ़ सुरक्षा योजना को हरी झंडी दे दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर इन परियोजनाओं के टेंडर जारी कर काम शुरू कर दिया गया है।

पिछले अनुभवों से लिया सबक पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री बैंस ने कहा, “लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। हमने पिछली आपदा से सबक लिया है और अब हम केवल पैच-वर्क नहीं, बल्कि स्थायी समाधान (डंगे और रेवेटमेंट) का निर्माण कर रहे हैं।” उन्होंने विश्वास दिलाया कि 11,000 फुट लंबे इन सुरक्षा बांधों का काम मानसून शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

निजी निगरानी और भविष्य की योजना मंत्री बैंस ने बताया कि वह स्वयं इन कार्यों की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। वर्तमान में ₹52 करोड़ के काम जमीन पर हैं, जबकि ₹30 करोड़ की अतिरिक्त योजनाएं पाइपलाइन में हैं। उन्होंने संवेदनशील गांवों जैसे महिंदली कलां और अगमपुर के लिए विशेष बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button