लुधियाना.
दशहरे पर रावण के पुतले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, लुधियाना की मेयर और हलका पूर्वी के विधायक की तस्वीरें लगाकर दहन करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना टिब्बा की पुलिस ने बीते मंगलवार 27 अक्टूबर को शिकायत और इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर एक अकाली पार्षद/नेता समेत पांच नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता नीरज चोपड़ा ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को दशहरे की रात करीब आठ बजे आरोपितों ने रावण के पुतले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, लुधियाना की मेयर और हलका पूर्वी के विधायक की तस्वीरें लगाई थीं।
हिंदू धर्म के त्योहार का माजाक उड़ाया
शिकायतकर्ता के अनुसार, इस तरह पुतले का दहन कर हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार का मजाक उड़ाया गया और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। पुतले पर महिला मेयर की तस्वीर लगाए जाने से महिला के सम्मान को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
वायरल वीडियो को बनाया आधार
पुलिस ने शिकायत के साथ घटना की वीडियो वाली पेन ड्राइव को भी साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपितों ने घटना का वीडियो खुद इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस ने शिकायत और वीडियो के आधार पर कमल अरोड़ा, रोहित मेहता, गौरवजीत गोरा, सुखदेव काला और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र
अपने हुनर से कारीगरों ने बुने हैं खुबसूरत वस्त्र..