ग्राम बिलासपुर में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान
बिलासपुर
बिलासपुर तहसील स्थित मां विरासनी मंदिर प्रांगण में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री हीरालाल सोनी एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती सुखदा सोनी ने सभी श्रद्धालुओं का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां विरासनी मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात हनुमान मंदिर में हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत अमरनाथ यात्रा से सकुशल लौटे सभी श्रद्धालुओं को एक-एक कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था, सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का समापन सभी श्रद्धालुओं के उज्ज्वल एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ।

दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, नवंबर से पहले ही बढ़ा प्रदूषण; क्या देर से लागू होगा GRAP?
भोपाल के कोलार में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव, भगवान राम के आदर्शों पर दिया संदेश
जयपुर में लिव-इन रिलेशनशिप का मामला, शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ रह रही महिला के साथ क्या हुआ?
मुख्यमंत्री साय 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड एवं अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग पर क्षेत्रीय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ