मनेन्द्रगढ़
शासकीय हाई स्कूल पिपरिया के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल शुरू की है। व्याख्याता डॉ. विनोद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं वर्षों से सीड बॉल तैयार कर रहे हैं। मिट्टी के प्राकृतिक आवरण में बीजों को सुरक्षित कर बंजर, परती और अनुपयोगी भूमि में हरियाली विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बीज, मिट्टी और पौधों के जीवन-चक्र की व्यावहारिक जानकारी मिल रही है। बड़ी संख्या में सीड बॉल तैयार कर विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि प्रकृति संरक्षण की शुरुआत छोटे प्रयासों से भी की जा सकती है। विद्यालय की यह पहल ‘एक बीज, अनेक संभावनाएं’ की सोच को साकार करते हुए नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित कर रही है।
सीड बॉल से हरियाली की ओर बढ़े पिपरिया के विद्यार्थी

राजस्थान के खारा गांव में प्रदूषण से 121 लोग बीमार, 694 घरों के सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
ओवरलोड ऑटो बना हादसे की वजह, पीछे से टक्कर मारने पर दो लोगों की मौत
तीन दिन से पानी में डूबी धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री