प्रधानमंत्री मोदी ने बाला साहब ठाकरे की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए  उनका स्मरण किया

प्रधानमंत्री मोदी ने बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उनका स्मरण किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह अपने मूल सिद्धांतों पर हमेशा अडिग रहे और कभी भी उनसे समझौता नहीं किया।

23 जनवरी 1926 को बाला साहब ठाकरे का जन्म हुआ था। 1966 में उन्होंने शिवसेना की स्थापना की थी। बाला साहब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे ने पार्टी का नेतृत्व किया। वह भाजपा से अलग होकर कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। शिवसेना बाद में विभाजित हो गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा, ‘‘मैं बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्हें लोक कल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए बहुत सम्मान और याद किया जाता है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, “वह अपने मूल सिद्धांतों पर हमेशा अडिग रहे और कभी इससे समझौता नहीं किया।” उन लोगों ने हमेशा भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया।’

For more news: India 

↑
Exit mobile version