भारत

PM Narendra Modi ने जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई दी

PM Narendra Modi: जन धन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं को सम्मान देने में सर्वोपरि रही है

PM Narendra Modi ने आज जन धन योजना की 10वीं वर्षगांठ मनाई और वित्तीय समावेशन पर इसके महत्वपूर्ण प्रभाव की सराहना की। प्रधानमंत्री ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और इस योजना को सफल बनाने वालों को धन्यवाद दिया। श्री मोदी ने कहा कि जन धन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं एवं हाशिये पर रहने वाले समुदायों को सम्मान देने में सर्वोपरि रही है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“आज, हम एक महत्वपूर्ण अवसर मना रहे हैं- #10YearsOfJanDhan। सभी लाभार्थियों को बधाई और उन सभी का अभिवादन जिन्होंने इस योजना को सफल बनाने के लिए काम किया। जन धन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को सम्मान देने में सर्वोपरि रही है।

Source: https://pib.gov.in/

Related Articles