प्रधानमंत्री को प्रभावित राज्यों पर चक्रवात के प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित राज्यों को पूरा सहयोग देना जारी रखेगी
आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ की टीमें तैनात; टीमों ने लोगों को सुरक्षित निकालने का काम किया, एयरलिफ्टिंग और सड़क साफ करने के अभियान चलाए
प्रधानमंत्री ने गृह मंत्रालय को स्थिति की निगरानी करने और पुनर्स्थापना को लेकर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए नियमित रूप से मामले की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया
प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर चक्रवात “रेमल” के प्रभाव की समीक्षा की।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को प्रभावित राज्यों पर चक्रवात के प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। मिजोरम, असम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई जान-माल की हानि और घरों तथा संपत्तियों को हुए नुकसान के बारे में भी चर्चा की गई। आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। टीमों ने लोगों को सुरक्षित निकालने, एयरलिफ्टिंग और सड़क साफ करने के अभियान चलाए हैं। बैठक के दौरान, यह बताया गया कि गृह मंत्रालय राज्य सरकारों के साथ नियमित संपर्क में है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार चक्रवात से प्रभावित राज्य को पूरा सहयोग देना जारी रखेगी। प्रधानमंत्री ने गृह मंत्रालय को स्थिति पर नजर रखने और स्थिति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया, ताकि पुनर्स्थापना के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।
बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव, एनडीआरएफ के महानिदेशक और एनडीएमए के सदस्य सचिव के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय और संबंधित मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
source: https://pib.gov.in

8th CPC Update: बेसिक सैलरी में जुड़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों की मांग और पुराने वेतन आयोगों का रिकॉर्ड
भारत के पिनाका रॉकेट सिस्टम में होगा बड़ा अपग्रेड, 370 मिमी गाइडेड रॉकेट से बढ़ेगी मारक क्षमता
Rafale Nuclear Capability: परमाणु हथियार ले जाने वाले राफेल की तैनाती पर फ्रांस का फोकस, रूस को रोकने की रणनीति
एक्सप्रेस-वे पर नया नियम लागू, छोटे कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर रोक; कार और पैसेंजर बसों को छूट