फरीदकोट : जिले के गांव मंडवाला में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने सरेआम गली में फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से गांववासियों में भारी डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया। सदर थाना फरीदकोट के अधीन आती चौकी कलेर की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।
परिवार के रोकने पर भी नहीं रुका आरोपी
पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, गांव मंडवाला का निवासी गुरनाम सिंह उर्फ बिल्ला अपने घर के बाहर गली में खुली जगह पर अपनी .32 बोर रिवॉल्वर से लगातार हवाई फायर कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसके परिवार के सदस्यों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण जान बचाने के लिए अपने घरों में दुबक गए।
पुलिस की मुस्तैदी: मौके से गिरफ्तारी
गश्त के दौरान सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज हरदेव सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर छापा मारा और आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज ने स्पष्ट संदेश दिया है कि इलाके की शांति भंग करने और कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव चयन ट्रायल के दोनों दिन पहुंचे हॉकी स्टेडियम, खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की
सीएम योगी बोले- सनातन के बिना भारत की कल्पना अधूरी
गया में सिर्फ पिंडदान नहीं, ये 15 जगहें भी हैं घूमने लायक; देखें पूरी लिस्ट
FD पर RBI का नया नियम, 3 करोड़ से ज्यादा की जमा पर बदलेंगे ब्याज के नियम