जालंधर.
जालंधर के कपूरथला चौक के नजदीक स्थित गोल्डन टूल्स की दुकान पर देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने दुकान मालिक पर कंपनी के नाम से कॉपी सामान बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की।
कंपनी की ओर से मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कंपनी के प्रतिनिधियों और पुलिस की मौजूदगी में दुकान से कथित तौर पर कॉपी सामान को जब्त किया गया। इस दौरान दुकान मालिक और पुलिस के बीच बहस भी हुई। पूरी घटना का वीडियो कंपनी के प्रतिनिधियों ने बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वहीं, दुकान मालिक ने कंपनी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह कोई कॉपी सामान नहीं बेच रहा था। उसके पास दुकान में मौजूद सामान के सभी बिल हैं और उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और कंपनी की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बदली सफारी की टाइमिंग, 1 नवंबर से लागू हुई नई समय-सारिणी
त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने शुरू कीं 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और टाइमिंग
यूपी में BJP की चुनावी तैयारी तेज, 18 मंडलों में PM मोदी की रैलियां; शाह-योगी को मिली जिम्मेदारी
MP के कटनी में चांदी मिलने की उम्मीद, सलैया फाटक ब्लॉक पर सरकार की नजर