ट्रेंडिंगपंजाबराज्य
Trending

पंजाब में गरमाई सियासत: बाजवा की ‘जातिवादी’ टिप्पणी पर भड़की AAP; पूरे राज्य में प्रदर्शन, ‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के लगे नारे

चंडीगढ़ (14 फरवरी): पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के खिलाफ विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों ने राज्य में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को पंजाब के सभी जिलों में बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन किए। पार्टी का आरोप है कि बाजवा ने न केवल एक मंत्री, बल्कि समूचे दलित समुदाय और मेहनत-मजदूरी करने वाले वर्ग का अपमान किया है।

सामंती मानसिकता बनाम जनकल्याण की राजनीति ‘आप’ पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इन प्रदर्शनों का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाजवा की भाषा कांग्रेस की पुरानी ‘सामंती और जातिवादी’ मानसिकता को दर्शाती है। पन्नू ने विशेष रूप से बैंड-बाजा कलाकारों और दिहाड़ी मजदूरों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस का अहंकार उन लोगों को नीचा दिखा रहा है जो अपनी मेहनत से रोजी-रोटी कमाते हैं।

कांग्रेस हाईकमान की चुप्पी पर सवाल मलेरकोटला, रोपड़, अमृतसर और लुधियाना सहित पूरे पंजाब में हुए इन प्रदर्शनों में भारी संख्या में स्थानीय निवासियों और कलाकारों ने हिस्सा लिया। ‘आप’ ने कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं से पूछा है कि क्या बाजवा का यह बयान पार्टी की आधिकारिक सोच है? पार्टी ने चेतावनी दी है कि जब तक बाजवा और कांग्रेस नेतृत्व बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button