भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की धान को अब तक जीआई टैग नहीं मिलने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि यदि धान को जल्द जीआई टैग नहीं दिया गया तो वे अनशन का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसानों को नहीं मिलता दाम
दिग्विजय सिंह के अनुसार प्रदेश में एक लाख से अधिक किसान बासमती धान की खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका सहित कई देशों में बासमती चावल करीब 300 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है, जबकि मध्य प्रदेश के किसानों को इसके लिए सिर्फ 35 से 40 रुपये प्रति किलो ही मिल रहे हैं।
किसानों को उचित लाभ नहीं
उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्षेत्र भी बासमती उत्पादक किसानों का बड़ा इलाका है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जीआई टैग देने की मांग भी की है।

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
जबलपुर पुलिस ने 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये कीमत का 871 किलो 95 ग्राम गांजा, 412 नग पेंट के डिब्बे एवं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर किया जब्त
विभागीय प्रदर्शनी में ड्रोन दीदी, कौशल विकास के नवाचारों का किया अवलोकन
देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी आयु से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है : विधानसभा अध्यक्ष तोमर