Poonam Devi Joins Congress: CM नीतीश कुमार को एक बार फिर झटका, जेडीयू की पूर्व विधायक पूनम देवी ने कांग्रेस का हाथ थामा

Poonam Devi Joins Congress: पूनम देवी ने 2005 से 2020 तक 15 साल तक खगड़िया सदर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू से विधायक रहा चुकी है।अब कांग्रेस के साथ एक बार फिर से आ गई हैं।

Poonam Devi: बुधवार (15 मई) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की पूर्व विधायक पूनम देवी ने कांग्रेस में शामिल हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूनम देवी को प्राथमिकता सदस्यता दिलाई।

पूनम देवी कौन हैं?

पूनम देवी ने 2005 से 2020 तक 15 साल तक खगड़िया सदर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू से विधायक रह चुकी है। 2020 में वह चुनाव नहीं जीत सकी। जेडीयू में पूनम देवी का बहुत दबदबा था। पार्टी अब पूनम देवी के कांग्रेस में आने से अपने आप को मजबूत समझ रही है।

पूनम देवी ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि भगवान राम ने चौबीस वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे। 24 वर्षों के बाद हम अपने घर में वापस आए हैं। उन्होंने कहा कि 1985 में हम कांग्रेस में आए थे और पार्टी ने मसौढ़ी विधानसभा से चुनाव लड़ा था। हम जीते भी थे, लेकिन 1990 और 1995 में चुनाव हार गए थे.

पूनम देवी ने कहा कि मैं मजबूती से काम करूंगी।

पूनम देवी ने कहा कि 1996 में नीतीश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने हमें बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाया था, लेकिन हम जीत नहीं पाए थे। 2000 में नीतीश कुमार के साथ समता पार्टी को ज्वाइन कर लिया था। 2020 तक जेडीयू से विधायक रहे। अब हम अपनी पूर्ववर्ती पार्टी में हैं। कांग्रेस में मजबूती से काम करूंगी। उन्हें लगता है कि वर्तमान लोकसभा चुनाव हर दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जीतना होगा।

कांग्रेस में शामिल होने पर पूनम देवी को इस अवसर पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने बधाई दी। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में बेरोजगारी दर इतनी बढ़ गई है कि यह पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से भी अधिक है। किसानों के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया, यह बताना चाहिए। कांग्रेस की सरकार के दौरान 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। वर्तमान केंद्रीय सरकार ने 22 अरबपतियों को 16 लाख करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी है।

Related Articles

Back to top button
करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024 Best Gaming Zones in Delhi NCR
करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे
करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024 Best Gaming Zones in Delhi NCR