प्रधानमंत्री द्वारा हस्ताक्षर की गई पहली फाइल प्रधानमंत्री किसान निधि जारी करने से संबंधित है
हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने के बाद हस्ताक्षर की गई पहली फाइल किसान कल्याण से ही संबंधित है: प्रधानमंत्री
हम आने वाले समय में किसानों तथा कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और उनमें लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।
इस फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने के बाद हस्ताक्षर की गई पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित है। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं।”
source: https://pib.gov.in

TCS नासिक कांड: निदा खान की प्रेग्नेंसी का खुलासा, गिरफ्तारी से बचने के लिए रचा नया जाल
भारत ने अरब सागर में 400 किलोमीटर का नो फ्लाई जोन घोषित किया, ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में खलबली
स्मृति ईरानी का अखिलेश यादव पर जवाब: ‘गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं दम’
संसद में महिला आरक्षण पर सियासी झटका: संविधान संशोधन बिल गिरा, बहुमत से रह गया दूर