सिंगापुर
भारतीय स्टार शटलर एचएस प्रणय ने बुधवार को खेले गए सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को तीन गेम में हराकर पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
33 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने शानदार संयम दिखाते हुए दुनिया के नंबर-5 खिलाड़ी को एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चले मुकाबले में 10-21, 21-12, 21-18 से मात दी। यह पांच वर्षों में क्रिस्टी पर प्रणय की पहली जीत रही।
इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 2021 इंडोनेशिया ओपन में उन्हें हराया था। 2022 थॉमस कप में भारत की ऐतिहासिक जीत और हाल ही में डेनमार्क में कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रणय का अगला मुकाबला सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू से होगा।
भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने भी मलेशिया की वोंग टिएन सी और लिम चियू सिएन को 21-14, 20-22, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। हालांकि, किदांबी श्रीकांत और मालविका बंसोड़ शुरुआती दौर की बाधा पार नहीं कर सके

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का कप्तानी रिकॉर्ड क्यों है खास? जानिए धोनी से तुलना की पूरी कहानी
बाबर आजम के फैनबेस पर भड़के आजम खान, बोले- सोशल मीडिया पर मिलती हैं बेहद घटिया गालियां
सिर पर चोट लगने से न्यूजीलैंड का स्टार बल्लेबाज बाहर, भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएगा पूरी वनडे सीरीज
40 करोड़ दो, तभी खेलेंगे IPL! दो खिलाड़ियों की बड़ी शर्त से फ्रेंचाइजियों में मची हलचल