फील्ड ड्यूटी वालों की भी होगी सटीक हाजिरी, दिल्ली में आधार-इनेबल्ड फेस रिकग्निशन सिस्टम की तैयारी

नई दिल्ली
दिल्ली सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों के अटेंडेंस सिस्टम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर फील्ड ड्यूटी करने वाले अधिकारियों की हाजिरी के लिए आधार-इनेबल्ड फेस रिकग्निशन सिस्टम लागू करने की तैयारी चल रही है। इसके तहत मोबाइल आधारित बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को फेस रिकग्निशन एप्लीकेशन और रियल टाइम जियो-लोकेशन से जोड़ने का प्रस्ताव है। फिलहाल आईटी ब्रांच को इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

CCTV की निगरानी में रहेंगी बायोमीट्रिक मशीनें
केयरटेकिंग ब्रांच के मुताबिक अलग-अलग कार्यालयों से मशीनों में खराबी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सर्विस इंजीनियर की जांच में कुछ मशीनों के अंदर पानी पहुंचने की बात भी सामने आई है, जबकि जांच में पता चला कि आसपास पानी का कोई सोर्स नहीं है। इससे मशीनों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की भी आशंका जताई गई है। इस वजह से अब सभी जिला कार्यालयों, संस्थानों और मुख्यालय में लगी मशीनों को सीसीटीवी निगरानी में रखने का फैसला किया गया है।

 

↑
Exit mobile version