मथुरा के फेमस डुबकी वाले आलू, बेड़मी पूरी के साथ बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता

 भारत में आलू की सब्जी हर घर में बनाई जाती है, लेकिन सब्जी का बनाने का तरीका और नाम अलग होते हैं. पूड़ी के साथ आलू की चटपटी सब्जी कमाल लगती है, लेकिन क्या आपने कभी बेड़मी पूड़ी के साथ मथुरा के डुबकी वाले आलू जरूर ट्राई करें. मथुरा की गलियों में मिलने वाली बेड़मी पूरी और मसालेदार आलू की सब्जी का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. खास बात यह है कि इन आलू की सब्जी में न तो ज्यादा टमाटर की जरूरत होती है और न ही क्रीम या किसी तरह की ग्रेवी.

मथुरा के डुबकी वाले आलू का नाम सुनकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें आलू मसालेदार ग्रेवी में अच्छी तरह डूबे हुए होते हैं. इस सब्जी की ग्रेवी न ज्यादा गाढ़ी होती है और न ही बहुत पतली. मसालों, हरी प्यूरी और सरसों के तेल से तैयार यह सब्जी स्वाद में बेहद खास होती है. इसे बेड़मी पूरी के साथ परोसा जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसे पूड़ी, पराठे या कचौड़ी के साथ भी खा सकते हैं. आइए आपको मथुरा के डुबकी वाले आलू बनाने का सिंपल तरीका बताते हैं.

डुबकी वाले आलू बनाने के लिए सामग्री
    उबले आलू: 3 से 4 (हल्के मैश किए हुए)
    पालक: ½ कप
    हरा धनिया: 1 कप
    अदरक: 2 इंच
    हरी मिर्च: 2 से 3
    बड़ी इलायची: 1
    छोटी इलायची: 1
    लौंग: 1 से 2
    काली मिर्च: 5 से 6
    दालचीनी: 2 इंच
    पानी: थोड़ा सा

तड़के के लिए:
    सरसों का तेल: 2 चम्मच
    जीरा: 1 चम्मच
    सौंफ: 1 चम्मच
    हींग: 1 चुटकी

मसाले व स्वाद के लिए:
    लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
    हल्दी पाउडर: ½ चम्मच
    धनिया पाउडर: 1½ चम्मच
    नमक: स्वादानुसार
    अमचूर पाउडर: 1 से 2 चम्मच
    काला नमक: ¼ चम्मच

ऐसे बनाएं मथुरा के डुबकी वाले आलू

↑
Exit mobile version