सामग्री :
1 कप समा के चावल (भीगे हुए)
1/2 कप भुनी हुई मूंगफली
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 उबला हुआ आलू (कटा हुआ)
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच देसी घी या तेल
1 चम्मच नींबू का रस
सेंधा नमक स्वादानुसार
बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता
विधि :
सबसे पहले समा के चावल को धोकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें, ताकि वे पकने में कम समय लें।
अब एक कड़ाही में घी गरम करें, फिर जीरा डालें और इसे भुनने दें।
इसके बाद हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ सेकेंड भूनें। अगर आप टमाटर डालना चाहते हैं, तो उन्हें भी डालें और नरम होने तक पकाएं।
अब उबले हुए आलू और सेंधा नमक डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
भीगे हुए समा के चावल को पानी से निकालकर कुकर में डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें।
अब इसमें 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
कुकर को बंद कर दें और तीन सीटी तक पकाएं।
इसके बाद ढक्कन हटाकर चेक करें कि चावल नरम हो गए हों।
पकी हुई खिचड़ी में भुनी हुई मूंगफली और नींबू का रस मिलाएं और गैस बंद कर दें।
ऊपर से बारीक कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें और सर्व करें।

टेक बाजार में बड़ा उलटफेर, Nvidia से छिना दूसरी सबसे बड़ी कंपनी का ताज
होम लोन लेने वालों को झटका! HDFC बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें
सेंसेक्स 773 अंक उछला, निफ्टी 25,255 के पार; निवेशकों की बल्ले-बल्ले
₹1.34 लाख का iPhone 17 Pro सिर्फ ₹54,990 में, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा